भारत की रूपा और पिंकी लॉन बॉल्स महिला पेयर्स स्पर्धा में नामीबिया से हारीं
भारत की रूपा और पिंकी लॉन बॉल्स महिला पेयर्स स्पर्धा में नामीबिया से हारीं
ग्लास्गो, 26 जुलाई (भाषा) भारत की रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह को रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स महिला पेयर्स सेक्शनल स्पर्धा में लगातार तीन जीत के बाद नामीबिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
रूपा और पिंकी सेक्शन बी मैच में नामीबिया की अमांडा स्टीनकैंप और डायना विलजोएन की जोड़ी के खिलाफ टाईब्रेक में 0-3 से हार गईं। दोनों जोड़ियों ने एक-एक सेट जीता था। भारतीय टीम पहला सेट 5-7 से हार गई लेकिन वापसी करते हुए दूसरा सेट 10-1 से जीत लिया।
भारतीय टीम आज ही इंग्लैंड से खेलेगी जिससे यह तय होगा कि सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा।
इंग्लैंड अभी सेक्शन बी में अपने सभी चार मैच जीतकर शीर्ष पर है।
शनिवार को रूपा और पिंकी की भारतीय टीम ने टोंगा को टाईब्रेक में 2-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की थी।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता

Facebook


