भारत की अंडर20 महिला टीम ने स्वीडिश क्लब अल्व्सजो एआईके के खिलाफ पांच गोल दागे

Ads

भारत की अंडर20 महिला टीम ने स्वीडिश क्लब अल्व्सजो एआईके के खिलाफ पांच गोल दागे

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 03:31 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 03:31 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) भारत की अंडर20 महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को स्वीडन के लिडिंगो स्थित बोसन नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए मैत्री मैच में स्वीडिश क्लब अल्व्सजो एआईके को 5-2 से हराया।

भारत की तरफ से लिहिंगदेइकिम ने हैट्रिक बनाई। उन्होंने पहले मिनट, 20वें मिनट (पेनल्टी) और 59वें मिनट में गोल दागे। सिंडी कोल्नी (34वें मिनट) और सुलांजना राउल (90वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

भारतीय टीम के मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडर्सन ने दो बदलाव करके गोलकीपर मोनालिशा देवी और विंगर भूमिका देवी को अपनी शुरुआती एकादश में शामिल किया था।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर