इनियन ने ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता
इनियन ने ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता
मुंबई, 19 जून (भाषा) ग्रैंडमास्टर इनियन पा ने अपनी शीर्ष रैंकिंग के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए शुरू से लेकर अंत तक दबदबा बनाकर शुक्रवार को यहां ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीत लिया।
चौबीस साल के राष्ट्रीय चैंपियन इनियन ने अंतिम दौर में अजय संतोष पर्वतरेड्डी के साथ ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट में पदार्पण करते हुए खिताब जीता। उन्हें आठ लाख रुपये की इनामी राशि मिली।
इनियन ने प्रतियोगिता में अजेय रहते हुए 7.5 अंक के साथ खिताब जीता।
बोरिस सावचेंको ने अंतिम दौर में आकाश शरदचंद्र दाल्वी के साथ ड्रॉ खेलकर 6.5 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
नितीन बाबू ने चैलेंजर बर्ग जबकि माधवेंद्र प्रताप शर्मा ने जूनियर मास्टर्स वर्ग का खिताब जीता।
नितिन और माधवेंद्र ने अगले साल होने वाले 10वें सत्र के लिए मास्टर्स वर्ग में खेलने के लिए क्वालीफाई किया है।
भाषा सुधीर पंत
पंत

Facebook


