अंक तालिका की जगह अपनी खामियों पर ध्यान दे रहे है: धोनी

अंक तालिका की जगह अपनी खामियों पर ध्यान दे रहे है: धोनी

अंक तालिका की जगह अपनी खामियों पर ध्यान दे रहे है: धोनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: May 5, 2022 12:05 am IST

पुणे, चार मई (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को 13 रन की शिकस्त झेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने यहां कहा कि उनकी टीम के अंक तालिका की जगह अपनी खामियों पर ध्यान देने की जरूरत है।

चेन्नई की टीम जीत के लिए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट पर 160 रन ही बना सकी। इस हार से टीम प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने के कागार पर पहुंच गयी है।

धोनी ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ हमें यह देखते रहना चाहिए कि क्या गलत हुआ। आप अंक (तालिका) को देख कर विचलित हो सकते है। हम अपनी खामियों पर ध्यान दे रहे हैं ना कि अंक तालिका में हम किस स्थान पर हैं।’’

कप्तान ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होते जा रही थी और बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन ने निराश किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने (बेंगलोर को) प्रतिस्पर्धी स्कोर पर रोका था लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया। लक्ष्य का पीछा करते समय आपको पिच का अंदाजा रहता है।  लक्ष्य का पीछा करना आकलन का खेल है। हमारे बल्लेबाज सही से आकलन नहीं कर पाए।’’

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में