International Masters League 2025 | Photo Credit: IBC24 Customize
रायपुर: International Masters League 2025 राजधानी रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक बार फिर मैच का आगाज होने जा रहा है। 8 मार्च से इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के शेष मैच की शुरुआत हो रही है। जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया मास्टर्स का मुकाबला वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम से होगा।
International Masters League 2025 जिसके लिए सचिन समेत इंडिया मास्टर्स के खिलाड़ियों का राजधानी रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आज सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह समेत कई दिग्गज खिलाड़ी रायपुर पहुंच चुके हैं। इंडिया के अलावा इंग्लैंड मास्टर्स की टीम भी रायपुर आ रही है।
सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, युसुफ पठान, इरफान पठान, अंबाती रायडु, स्टअर्ट बन्नी, दावत कुलकर्णी, विनय कुमार, शाहबाज नदीम, राहुल शर्मा, नमन ओझा, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मन, अभिमन्यु मिथुन, सौरभ तिवारी।
8 मार्च: इंडिया मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स
10 मार्च: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड
11 मार्च: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका
12 मार्च: इंग्लैंड बनाम ऑस्टे्रलिया
13 मार्च: पहला सेमीफाइनल
14 मार्च: दूसरा सेमीफाइनल सेमीफाइनल
16 मार्च: फाइनल मुकाबला