साईतेजा का अर्धशतक अमेरिका ने बनाए छह विकेट पर 196 रन

Ads

साईतेजा का अर्धशतक अमेरिका ने बनाए छह विकेट पर 196 रन

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 08:40 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 08:40 PM IST

चेन्नई, 13 फरवरी (भाषा) अमेरिका ने साईतेजा मुक्कमल्ला (79 रन) के अर्धशतक और शुभम रंजने की नाबाद 48 रन की पारी की बदौलत शुक्रवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 196 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

मुक्कमल्ला ने 51 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। शुभम रंजने ने 24 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा कप्तान मोनांक पटेल ने 36 रन और श्यान जहांगीर ने 20 रन का योगदान दिया।

नीदरलैंड के लिए बास डि लीडे ने 37 रन देकर तीन विकेट झटके।

भाषा नमिता

नमिता