अंतरराष्ट्रीय पिस्टल निशानेबाज संभाजी पाटिल की कार दुर्घटना में मौत

अंतरराष्ट्रीय पिस्टल निशानेबाज संभाजी पाटिल की कार दुर्घटना में मौत

अंतरराष्ट्रीय पिस्टल निशानेबाज संभाजी पाटिल की कार दुर्घटना में मौत
Modified Date: February 9, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: February 9, 2026 10:16 pm IST

मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) जूनियर विश्व कप 2016 के स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज संभाजी पाटिल की सोमवार को मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर पालघर जिले में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई ।

वह 27 वर्ष के थे ।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह दस बजे हुआ जब पाटिल अपने दोस्त के साथ कार से जा रहे थे । कार चला रहा उनका दोस्त भी निशानेबाज है और दोनों निशानेबाजी के अभ्यास के लिये जा रहे थे ।

पाटिल चालक के बगल में बैठे थे और यश चौधरी कार चला रहा था ।

अधिकारी ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही कार बायीं ओर से ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में उससे टकरा गई जिसमें पाटिल को गंभीर चोट आई । उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । चौधरी को भी चोट आई है ।

पाटिल ने अजरबैजान में 2016 जूनियर विश्व कप में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता था ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में