मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रनों से हराया, मुंबई की उम्मीदें बरकरार

Ads

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रनों से हराया, मुंबई की उम्मीदें बरकरार

  •  
  • Publish Date - May 6, 2018 / 04:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

मुंबई। आईपीएल के 38वें मुकाबले में मेजबान मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रनों से हराकर अपनी श्रंखला में अपनी उम्मीदें कायम रखी है। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 182 रनों का लक्ष्‍य दिया। जवाब में कोलकाता की पूरी टीम 168/5 रन ही बना पाई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा 59(39) और इवन लुईस 43(28) रनों का योगदान दिया। रॉबिन उथप्‍पा 54(35) की अर्धशतकीय पारी भी कोलकाता को हार से नहीं बचा पाई।

यह भी पढ़ें – खिलाड़ियों को मिली सजा,इमोजी ड्रेस पहन कर दौड़े एयरपोर्ट में

182 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान मुंबई ने महज 28 रन के स्‍कोर पर क्रिस लिन का महत्वपूर्ण विकेट चटका दिया। क्रिस लिन 17(13) मिशेल मैकक्लेनाघन की गेंद पर जसप्रीत बुमराह को कैच थमा बैठे। टीम के 28 रन के स्‍कोर पर ही टीम को दूसरा झटका लगा और शुभमन गिल ह्रार्दिक पांड्या की गेंद पर हवाई शाॅट मारने के चक्कर में क्रुणाल पांड्या को कैच थामा गए। जिसके बाद रॉबिन उथप्‍पा 54(35) ने नितीश राणा 31(27) के साथ मिलकर टीम के लिए महत्वपूर्ण 84 रनों की साझेदारी की। 13वें ओवर में मयंक मर्कंडेय ने पहले बेन कटिंग के हाथों रॉबिन उथप्‍पा को आउट करावाया। जिसके बाद अगले ही ओवर में टीम के 115 के स्‍कोर पर नितीश राणा भी हार्दिक पांड्या की गेंद पर जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट हुए।

 

वेब डेस्क, IBC24