कोलकाता। आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म हो गया है। ईडन गार्डंस पर एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उसे 25 रन से हराते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के लिए कोलकाता के गेंदबाजों से कहीं अधिक राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज खुद जिम्मेदार रहे। राजस्थान के कप्तान रहाणे ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बैटिंग के लिए बुलाया था। कप्तान दिनेश कार्तिक के 52 आंद्रे रसेल के नाबाद 49 रनों की बदौलत केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने गांवों मेें दागे मोर्टार, पांच लोगों की मौत
ये भी पढ़ें- कर्नाटक में बहुमत साबित करेंगे कुमारस्वामी, पीएम मोदी ने दी बधाई
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बुधवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 4 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी।
ये भी पढ़ें- अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ होने से सर्जिकल ICU में भर्ती
इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए आंद्रे रसेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 25 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली। बता दें कि इस जीत के साथ ही आईपीएल में दो बार की चैंपियन रह चुकी कोलकाता नाइटराइडर्स का मनोबल काफी बढ़ा है और अब दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को केकेआर का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वहीं, केकेआर के हाथों मिली इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल सीजन-11 से खत्म हुआ।
वेब डेस्क, IBC24