BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IPL 2025 Schedule Latest Update: इस दिन से शुरू होगा आईपीएल, फाइनल के लिए फिक्स हुई ये तारीख, ऑक्शन से पहले मैचों को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

इस दिन से शुरू होगा आईपीएल, फाइनल के लिए फिक्स हुई ये तारीख, IPL 2025 Schedule Latest Update: According to BCCI Matches will Start From March 14

IPL 2025 Schedule Latest Update

IPL 2025 Schedule Latest Update

Deepak Sahu
Published: 22 Nov 2024 | 12:56 pmModified: 22 Nov 2024 | 12:58 pm

नई दिल्लीः IPL 2025 Schedule Latest Update क्रिकेट प्रतियोगिताओं की सूची में अपने धूम-धड़ाके के लिए अलग पहचान रखने वाली इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारियां शुरू हो गई है। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाली मेगा नीलामी से पहले ही आईपीएल के मैचों को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। आईपीएल 2025 की शुरुआत 14 मार्च को होगी और फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. आईपीएल मैचों का फुल शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा. बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों को यह बताया है और 2026 तथा 2027 सत्र के लिए भी यही विंडो रखी है. ऐसे में अब में अब ये तय माना जा रहा है कि आईपीएल मार्च के महीने से ही शुरू होगी।

Read More : CG Naxalite Encounter: जवानों ने दिखाया अदम्य साहस, मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने सभी सुरक्षाबलों को दी बधाई 

IPL 2025 Schedule Latest Update बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होनी है। इस दौरान कुल 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने रज‍िस्टर्ड कराया था, लेकिन फाइनल लिस्ट से एक हजार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया। आईपीएल ऑक्शन के लिए शार्टलिस्टेड 574 खिलाड़ियों की लिस्ट में 81 प्लेयर्स ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। जबकि 27 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए रखा गया है। इनके अलावा 1.25, 1 करोड़, 75 लाख, 50 लाख, 40 लाख और 30 लाख रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स भी लिस्ट में शामिल हैं।

Read More : iPhone SE 4 Launch Date: खत्म हुआ इंतजार.. इस दिन लॉन्च होगी आईफोन एसई 4, जानें भारत में कितनी होगी कीमत

IPL खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट

गुजरात टाइटन्स (GT)

  •  शुभमन गिल (16.5 करोड़)
  •  राशिद खान (18 करोड़)
  • साई सुदर्शन (8.5 करोड़)
  • शाहरुख खान (4 करोड़)
  • राहुल तेवतिया (4 करोड़)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

  • निकोलस पूरन (21 करोड़)
  • मयंक यादव (11 करोड़)
  • रवि बिश्नोई (11 करोड़)
  • आयुष बदोनी (4 करोड़)
  • मोहसिन खान (4 करोड़)

मुंबई इंडियंस (MI)

  • हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़)
  • सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़)
  • रोहित शर्मा (16.30 करोड़)
  • जसप्रीत बुमराह (18 करोड़)
  • तिलक वर्मा (8 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

  • ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़)
  • मथीशा पथिराना (13 करोड़)
  • शिवम दुबे (12 करोड़)
  • रवींद्र जडेजा (18 करोड़)
  • महेंद्र सिंह धोनी (4 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

  • पैट कमिंस (18 करोड़)
  • हेनरिक क्लासेन (23 करोड़)
  • अभिषेक शर्मा (14 करोड़)
  • ट्रेविस हेड (14 करोड़)
  • नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

  • विराट कोहली (21 करोड़)
  • रजत पाटीदार (11 करोड़)
  • यश दयाल (5 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

  • अक्षर पटेल (16.50 करोड़)
  • कुलदीप यादव (13.25 करोड़)
  • ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़)
  • अभिषेक पोरेल (4 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

  • सुनील नरेन (12 करोड़)
  • रिंकू सिंह (13 करोड़)
  • आंद्रे रसेल (12 करोड़)
  • वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़)
  • हर्षित राणा (4 करोड़)
  • रमनदीप सिंह (4 करोड़)

पंजाब किंग्स (PBKS)

  • शशांक सिंह (5.5 करोड़)
  • प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स (RR)

  • संजू सैमसन (18 करोड़)
  • यशस्वी जायसवाल (18 करोड़)
  • रियान पराग (14 करोड़)
  • ध्रुव जुरेल (14 करोड़)
  • शिमरॉन हेटमायर (11 करोड़)
  • संदीप शर्मा (4 करोड़)

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: IPL 2025 Schedule Latest Update: According to BCCI Matches will Start From March 14