IPL 2026 CSK Vs GT: आज चेन्नई बनाम गुजरात का महा-मुकाबला! किसकी होगी जीत, कौन मारेगा बाजी? मैदान में उतरने से पहले जानें सस्पेंस से भरा जवाब

Ads

IPL 2026 CSK Vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है। दोनों टीमें मजबूत हैं, लेकिन मैच से पहले फॉर्म और परिस्थितियों को देखते हुए संभावित जीत को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 12:51 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 12:59 PM IST

(IPL 2026 Chennai Super Kings Vs Gujarat Titans/ Image Credit: BCCI)

HIGHLIGHTS
  • IPL 2026 में CSK और GT के बीच चेपॉक में बड़ा मुकाबला खेला जाएगा
  • दोनों टीमों के पास फिलहाल 6-6 अंक हैं और प्रदर्शन लगभग बराबर है
  • हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमें 4-4 जीत के साथ बराबरी पर हैं

चेन्नई: IPL 2026 Chennai Super Kings Vs Gujarat Titans: आज रविवार 26 अप्रैल को आईपीएल 2026 में डबल हेडर का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों ही टीमें इस सीजन में अपनी चौथी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। अब तक दोनों टीमों ने 7-7 मैच खेले हैं, जिनमें 4-4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

प्वाइंट्स टेबल की स्थिति

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों के पास फिलहाल 6-6 अंक हैं। हालांकि बेहतर नेट रन रेट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। जबकि गुजरात टाइटंस सातवें स्थान पर मौजूद है। दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग समान रहा है। जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

चेन्नई और गुजरात के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीतकर बराबरी बनाई हुई है। पिछले सीजन 2025 में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 83 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। इस रिकॉर्ड के चलते दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है।

आज के मैच का अनुमान

इस मुकाबले में जीत का अनुमान लगाना आसान नहीं है क्योंकि दोनों टीमों का फॉर्म और रिकॉर्ड लगभग समान है। चेन्नई और गुजरात दोनों ही मजबूत और संतुलित टीम नजर आ रही है। हालांकि प्रिडिक्श के अनुसार गुजरात टाइटंस के जीतने की थोड़ी ज्यादा संभावना जताई जा रही है। लेकिन मैच का असली नतीजा मैदान पर ही तय होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग स्क्वॉड

गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज और कैगिसो रबाडा जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स में रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी, संजू सैमसन और नूर अहमद जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। दोनों टीमों की मजबूत लाइनअप इस मुकाबले को और ज्यादा रोमांचक बना रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

CSK और GT का मैच कब खेला जाएगा?

यह मुकाबला रविवार, 26 अप्रैल को IPL 2026 में खेला जाएगा।

मैच कहां होगा?

यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमों का अब तक का प्रदर्शन कैसा है?

दोनों टीमों ने 7-7 मैच खेले हैं और 4-4 मैच जीते हैं।

प्वाइंट्स टेबल में कौन आगे है?

चेन्नई सुपर किंग्स बेहतर नेट रन रेट के कारण 5वें स्थान पर है।