ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम एशियाई चैंपियंस लीग में खेलने के लिए जेद्दा पहुंची

ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम एशियाई चैंपियंस लीग में खेलने के लिए जेद्दा पहुंची

ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम एशियाई चैंपियंस लीग में खेलने के लिए जेद्दा पहुंची
Modified Date: April 14, 2026 / 01:56 pm IST
Published Date: April 14, 2026 1:56 pm IST

जेद्दा, 14 अप्रैल (एपी) मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच ईरान के क्लब ट्रैक्टर की टीम सऊदी अरब पहुंच गई है और उसने पुष्टि की है कि वह एएफसी चैंपियंस लीग (एसीएल) एलीट के राउंड ऑफ 16 में खेलेगी।

अमेरिका और इज़राइल के ईरान पर हमले के बाद मार्च में पश्चिम एशिया के प्लेऑफ मैच स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद अंतिम 16 के मैचों का कार्यक्रम फिर से तैयार किया गया। ईरान के क्लब ट्रैक्टर और संयुक्त अरब अमीरात के शबाब अल-अहली के बीच मैच को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में स्थानांतरित किए जाने के बाद यह सवाल बना रहा कि क्या ईरान का क्लब इसमें भाग लेगा।

ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देश सऊदी अरब पर मिसाइलें दागी हैं।

ट्रैक्टर की टीम एक लंबी यात्रा के बाद रविवार को जेद्दा पहुंची। वह उत्तर पश्चिमी ईरान में स्थित अपने गृहनगर तबरीज़ से सड़क मार्ग से तुर्की पहुंची और फिर इस्तांबुल से हवाई मार्ग से यहां पहुंची।

युद्ध के कारण ईरान की लीग स्थगित कर दी गई थी और ट्रैक्टर की टीम ने 28 फरवरी के बाद से कोई भी प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में