Ishan Kishan On Kirti Azad|| Image- Cricket Impluse file
Ishan Kishan On Kirti Azad: नई दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी। अहमदाबाद में इतिहास रचने के बाद टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स अपने-अपने घर लौट रहे हैं। इसी कड़ी में टी20 वर्ल्ड के फ़ाइनल में बल्लेबाजी और फील्डिंग से लोगों का दिल जीतने वाले ईशान किशन भी अपने घर पटना पहुंच चुके हैं। (Ishan Kishan On Kirti Azad) पटना पहुंचने पर ईशान किशन का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ईशान ने मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया। मीडिया ने उनसे वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के मामले पर भी सवाल किया गया। इसके साथ ही जब उनसे कीर्ति आजाद के बयान के बारे में पूछा गया तो ईशान ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ईशान किशन ने कहा कि, टीम इंडिया जीती है। पूरे देश के लिए अच्छी बात है। हम लोग उम्मीद करेंगे कि आगे भी ऐसे खेलते रहें और जीतते रहें। उन्होंने बिहार-झारखंड के युवा क्रिकेटरों को भी संदेश देते हुए कहा कि मैं जितना अच्छा करूंगा, हमारे युवा बच्चे उतना ही ज्यादा मोटिवेट करेंगे।
Ishan Kishan On Kirti Azad: इसके बाद जब ईशान किशन से कीर्ति आजाद केभारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? (Ishan Kishan On Kirti Azad) सिराज ट्रॉफी को मस्जिद नहीं ले गए, संजू सैमसन चर्च लेकर नहीं गए? यह ट्रॉफी 140 करोड़ भारतीयों की है वाले बयान को लेकर ईशान से सवाल किया गया। इस सवाल का जवाब देते हुए ईशान किशन ने कहा कि, ‘हम इतना अच्छा वर्ल्ड कप जीते हैं। इतना अच्छा सवाल आप कीजिएगा? ये कीर्ति आजाद क्या बोले हैं, इस पर अब मैं क्या बोलूं। कुछ अच्छा सवाल कीजिए ना कि कैसा मजा आया? यह कोई सवाल ही नहीं है।’
Journalist: Kirti Azad said “Shame on Team India for going to Temple after the WC victory”
Ishan Kishan : What?
Journalist: Kirti Azad said “Shame on Team India for going to Temple after the WC victory”
Ishan Kishan : “We have won the World Cup, I expect good questions, Who… pic.twitter.com/8A77NMxCB5
— Rohit (@Iam_Rohit_G) March 10, 2026
Ishan Kishan On Kirti Azad: ईशान किशन ने युवाओं को लेकर यही कहा कि आपको बस मेहनत करना है। (Ishan Kishan On Kirti Azad) आप चाहें कहीं भी हों, आगे बढ़ सकते हो। मैं अपनी तरफ से हर बार कोशिश करता हूं कि डिस्ट्रिक्ट लेवल से बच्चे आगे बढ़ें।
Ishan Kishan On Kirti Azad: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 08 मार्च 2026 रविवार को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर गए थे। तृणमूल कांग्रेस सांसद और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य कीर्ति आजाद ने इस पर आपत्ति जताई थी। (Ishan Kishan On Kirti Azad) कीर्ति आजाद ने सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? सिराज ट्रॉफी को मस्जिद नहीं ले गए, संजू सैमसन चर्च लेकर नहीं गए? यह ट्रॉफी 140 करोड़ भारतीयों की है।
इन्हे भी पढ़ें:-