इशान का अर्धशतक, भारत के दो विकेट पर 92 रन

Ads

इशान का अर्धशतक, भारत के दो विकेट पर 92 रन

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 07:51 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 07:51 PM IST

कोलंबो, 15 फरवरी (भाषा) सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बनाए।

इशान ने 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी खेलने के अलावा तिलक वर्मा (नाबाद 12) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी भी की। इस साझेदारी में तिलक का योगदान सिर्फ 11 रन का रहा।

इशान को सईम अयूब ने बोल्ड किया।

कप्तान सूर्यकुमार यादव तीन रन बनाकर तिलक का साथ निभा रहे हैं।

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक शर्मा को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद स्पिनरों को तरजीह दी और शुरुआती 10 ओवर में से नौ ओवर स्पिनरों से कराए।

भारतीय बल्लेबाजों को हालांकि फिरकी गेंदबाजी के सामने अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और इशान ने आउट होने से पहले कई बड़े शॉट खेले।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द