मकाऊ ओपन में ईशारानी और किरण जॉर्ज करेंगे भारत की चुनौती की अगुआई

मकाऊ ओपन में ईशारानी और किरण जॉर्ज करेंगे भारत की चुनौती की अगुआई

मकाऊ ओपन में ईशारानी और किरण जॉर्ज करेंगे भारत की चुनौती की अगुआई
Modified Date: June 15, 2026 / 09:49 pm IST
Published Date: June 15, 2026 9:49 pm IST

मकाऊ, 15 जून (भाषा) ईशारानी बरुआ और किरण जॉर्ज मंगलवार से यहां शुरू हो रहे मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमशः महिला और पुरुष एकल में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगे।

पांचवीं वरीयता प्राप्त ईशारानी का सामना शुरुआती दौर में क्वालीफायर से होगा जबकि सातवीं वरीयता प्राप्त श्रियांशी वालिसेट्टी हमवतन तस्नीम मीर से भिड़ेंगी।

आकर्षी कश्यप को पहले दौर में कोरिया की किम मिन जी से खेलना है जबकि श्रेया लेले की भिड़ंत चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियानक्सी से होगी।

मानसी सिंह का सामना कोरिया की ली सो युल, आठवीं वरीयता प्राप्त अनमोल खरब का इंडोनेशिया की मुतियारा आयु पुस्पितासारी, रक्षिता श्री संतोष रामराज का मलेशिया की किसोना सेल्वादुरय और अश्मिता चालिहा का चीनी ताइपे की तुंग सिउ-तोंग से होगा।

पुरुष एकल में किरण जॉर्ज अपना अभियान इंडोनेशिया के रिची दूता रिकार्डो के खिलाफ शुरू करेंगे जबकि एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम का मुकाबला चीनी ताइपे के हुआंग पिंग-सिएन से होगा। ऋत्विक संजीव सतीश कुमार पहले दौर में हमवतन थारुन मान्नेपल्ली के खिलाफ खेलेंगे।

पुरुष युगल में मुख्य ड्रॉ में भार्गव राम अरिगेला और विश्व तेज गोब्बूरु के रूप में केवल एक भारतीय जोड़ी है जो पहले दौर में मलेशियाई जोड़ी शिन युआन बून और शेंग हाओ ल्वी से भिड़ेगी।

महिला युगल में अश्विनी भट्ट के और शिखा गौतम का सामना शुरुआती दौर में इंडोनेशिया की अमलिया काहया प्रतिवी और सिटी फाडिया सिल्वा रामाधंती की जोड़ी से होगा जबकि वीआर नर्धना और रिदुवर्षिनी रामास्वामी की जोड़ी चीनी ताइपे की यी एन सीह और तेंग चुन सुन का सामना करेगी।

मिश्रित युगल में पांच भारतीय जोड़ियां मुकाबले में हैं।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में