यह अविश्वसनीय है : आस्ट्रेलिया पर मिली जीत पर बोले रजा
यह अविश्वसनीय है : आस्ट्रेलिया पर मिली जीत पर बोले रजा
कोलंबो, 13 फरवरी (भाषा) जिम्बाब्वे के कार्यवाहक कप्तान सिकंदर रजा ने आस्ट्रेलिया पर 23 रन से मिली जीत को ‘अविश्वसनीय’ करार देते हुए कहा कि टीम की एकजुटता, माहौल और संस्कृति ने इसे संभव कर दिखाया ।
जिम्बाब्वे ने आर प्रेमदासा स्टेडियम पर ग्रुप बी के मैच में आस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया ।
रजा ने मैच के बाद कहा ,‘‘ बहुत खुश हूं और गौरवान्वित भी । बड़े भाई की तरह महसूस कर रहा हूं जिसके छोटे भाई मिलकर इतना कुछ हासिल कर रहे हैं ।’’
रजा ने 13 गेंद में नाबाद 25 रन बनाये और गेंदबाजी की शुरूआत की लेकिन नौवें ओवर में मांसपेशी में खिंचाव के कारण उन्हें मैदान से जाना पड़ा ।
उन्होंने कहा ,‘‘ बाहर से देखकर बहुत अच्छा लगा कि टीम ने कैसे जीत हासिल की । टीम के माहौल, एकता और संस्कृति के कारण ही यह हो सका । बाहर से देखकर गर्व महसूस कर रहा था । यह अविश्वसनीय है ।’’
रजा ने कहा ,‘‘ जिस तरह से हमने गेंदबाजी की, चौके रोके, बल्लेबाजी की , सब शानदार था । टीम को जीत की जरूरत थी और वह मिली ।’’
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


