जाबरा लेडीज ओपन गोल्फ: अदिति 20वें और त्वेसा 45वें स्थान पर रहीं

जाबरा लेडीज ओपन गोल्फ: अदिति 20वें और त्वेसा 45वें स्थान पर रहीं

जाबरा लेडीज ओपन गोल्फ: अदिति 20वें और त्वेसा 45वें स्थान पर रहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: May 21, 2022 10:43 pm IST

एवियन ले बेंस (फ्रांस), 21 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक जाबरा लेडीज ओपन के तीसरे और अंतिम दौर में बोगी रहित 69 के कार्ड के दम पर संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर रही।

त्वेसा मलिक शुरुआती दो दौर के लय को तीसरे दौर में जारी नहीं रख सकी और 77 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से 45वें स्थान पर रही।

अदिति ने इस दौरान दूसरे दौर में करियर का पहला ‘होल इन वन’ लगाया था। उन्होने 71, 75 और 69 के कार्ड के साथ कुल दो ओवर का स्कोर बनाया।

त्वेसा ने दूसरे दौर के 15वें होल में ट्रिपल बोगी करने के बाद भी 72 का कार्ड खेला था।

उन्होंने तीसरे दौर में दो डबल बोगी और तीन बोगी और एक बर्डी कर 6-ओवर 77 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर सात ओवर का रहा।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में