जडेजा को बायें अंगूठे में चोट, गेंदबाजी करना मुश्किल

जडेजा को बायें अंगूठे में चोट, गेंदबाजी करना मुश्किल

जडेजा को बायें अंगूठे में चोट, गेंदबाजी करना मुश्किल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: January 9, 2021 7:05 am IST

सिडनी, नौ जनवरी ( भाषा ) भारत के सीनियर हरफनमौला रविंद्र जडेजा को बायें अंगूठे में चोट लग गई है और तीसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में उनका गेंदबाजी कर पाना संभव नहीं लग रहा ।

जडेजा के अंगूठे का स्कैन कराया जायेगा । उन्हें मिशेल स्टार्क की शॉर्ट गेंद दस्ताने पर लगी जिसके कारण तुरंत उपचार कराना पड़ा ।

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ रविंद्र जडेजा को बायें अंगूठे में चोट लगी । उन्हें स्कैन के लिये ले जाया गया ।’’

दूसरी पारी के लिये टीम के मैदान पर उतरने पर भी वह दर्द से कराहते दिखे । उनका अंगूठा सूज गया था और फिजियो ने उस पर पट्टी बांध दी थी । उन्होंने कुछ गेंद डाली लेकिन फिर आगे गेंदबाजी नहीं कर सके।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में