जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया

Ads

जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को हराया

  •  
  • Publish Date - January 3, 2024 / 10:03 PM IST,
    Updated On - January 3, 2024 / 10:03 PM IST

नोएडा, तीन जनवरी (भाषा) अर्जुन देशवाल के शानदार खेल के दम पर गत चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में हरियाणा स्टीलर्स को 45-34 से हराया।

जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से अर्जुन ने 14 अंक बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। उनके अलावा रजा मीरबाघेरी ने सात और अंकुश ने पांच अंक का योगदान दिया।

हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से चंद्रन रंजीत ने 11 और मोहित नांदल ने पांच अंक बनाए।

पहले हाफ में जयपुर की टीम का दबदबा रहा लेकिन हरियाणा की टीम ने दूसरे हाफ में अच्छी शुरुआत की। एक समय वह 28-29 के स्कोर पर केवल एक अंक पीछे थी लेकिन अर्जुन ने उसकी जीत की उम्मीद पर पानी फेर दिया।

भाषा

पंत नमिता

नमिता