जयपुर पिंक पैंथर्स ने रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को हराया

Ads

जयपुर पिंक पैंथर्स ने रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को हराया

  •  
  • Publish Date - December 23, 2023 / 10:29 PM IST,
    Updated On - December 23, 2023 / 10:29 PM IST

  चेन्नई, 23 दिसंबर (भाषा) कप्तान सुनील कुमार (चार अंक) और रेजा मीरबाघेरी (पांच अंक) के शानदार रक्षण की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने शनिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में तमिल थलाइवाज पर 25-24 से रोमांचक जीत हासिल की।

कम स्कोर वाले इस मुकाबले में पिंक पैंथर्स के सुनील और रेजा के शानदार रक्षण के दम पर नौ टैकल और तीन सुपर टैकल अंक बनाये।

थलाइवाज ने मुकाबले के पहले हाफ में 16-10 की अच्छी बढ़त बना ली थी लेकिन पिंक पैंथर्स ने दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया।

जयपुर की टीम के लिए अर्जुन देसवाल ने सबसे ज्यादा सात अंक बनाये। जबकि थलाइवाज के लिए हिमांशु नरवाल (आठ अंक) शीर्ष स्कोरर रहे।

दिन के अन्य मैच में गुजरात जायंट्स ने यूपी योद्धाज को 38-30 से हराया।

भाषा आनन्द पंत

पंत