जयपुर, 12 जनवरी (भाषा) अर्जुन देसवाल के ‘सुपर 10’ की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने शुक्रवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मुकाबले में तेलुगु टाइटन्स पर 38-35 की करीबी जीत दर्ज की।
इस तरह यह जयपुर पिंक पैंथर्स की लगातार सातवीं जीत थी। देसवाल ने चार मैच में चौथी बार ‘सुपर 10’ स्कोर बनाया। उन्होंने कुल 14 रेड अंक जुटाये।
तेलुगु टाइटन्स के कप्तान पवन सहरावत ने 12 अंक हासिल किये।
मेजबान टीम ने पहले हाफ में 27-8 से बढ़त बनायी हुई थी। दूसरे हाफ में तेलुगु टाइटन्स ने वापसी की लेकिन हार से नहीं बच सके।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द