जायसवाल का अर्धशतक, भारत के दो विकेट पर 103 रन

Ads

जायसवाल का अर्धशतक, भारत के दो विकेट पर 103 रन

  •  
  • Publish Date - February 2, 2024 / 11:43 AM IST,
    Updated On - February 2, 2024 / 11:43 AM IST

विशाखापत्तनम, दो फरवरी ( भाषा ) यशस्वी जायसवाल के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक दो विकेट पर 103 रन बना लिये ।

जायसवाल 92 गेंद में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं । कप्तान रोहित शर्मा 14 और शुभमन गिल 34 रन बनाकर आउट हुए । जायसवाल के साथ श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं जिन्होंने खाता नहीं खेाला है ।

इंग्लैंड के लिये पदार्पण कर रहे आफ स्पिनर शोएब बशीर ने रोहित का विकेट लिया जबकि तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को गिल का विकेट मिला ।

भाषा मोना

मोना