Anupama Spoiler/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Reporter
Anupama Spoiler: ‘Starplus‘ पर रुपाली गांगुली के सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ में इन दिनों कई ट्विस्ट एन टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स के द्वारा अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है जिसे देखने के बाद सबसे बड़ा ट्विस्ट तो होली के मौके पर आने वाला है। इस प्रोमो को देखने के बाद हर किसी के दिल में एक ही बात आएगी कि शो में एक बार फिर इतिहास अपनी कहानी दोहराएगा। अनुपमा की आँखों के सामने एक बार फिर खुलेंगे अतीत के पन्ने।
पिछले दिनों शो में दिखाए गए ट्रैक के अनुसार, प्रेरणा ने प्रेम से अपने प्यार का इज़हार किया था और उसके करीब आने की भी कोशिश की थी। लेकिन प्रेम ने प्रेरणा को साफ़ इनकार कर दिया था ये कह कर कि वह सिर्फ राही से प्यार करता है और उसके बाद पिछले कुछ एपिसोड में प्रेम, प्रेरणा को बिलकुल इग्नोर कर रहा था, लेकिन उसने राही और किसी को भी इस बारे में नहीं बताया। अनुपमा की ज़िन्दगी में जो कुछ भी हुआ क्या अब वही राही की ज़िन्दगी में भी होगा, क्या सच में प्रेम बनेगा नया वनराज?
अब मेकर्स द्वारा दिखाए गए नए प्रोमो के मुताबिक, होली के दिन प्रेम और प्रेरणा आने वाले हैं एक-दूसरे के करीब। चलिए आपको बता दें कि अनुपमा और राही होली खेल रहे होंगे, तभी राही अनुपमा से पूछेगी कि क्या अपने प्रेम को कहीं देखा है? ऐसे में अनुपमा, राही से कहती है कि तू रुक, वो खुद जाकर अपने दामाद को लेकर आती है।
अनुपमा जब प्रेम का नाम पुकारती हुई उसे ढूंढती है तो वहां कुछ और ही दृश्य देखकर चौंक जाती है। प्रेम-प्रेरणा एक साथ होते हैं। प्रेरणा, प्रेम से कहती है कि वह चाहती है कि उसे सबसे पहला रंग प्रेम लगाए और प्रेम को आई.लव.यू कहती है। अनुपमा यह सब देखकर दंग रह जाती है। फिर उसे सामने, उसकी ज़िन्दगी के गुज़रे हुए अतीत के पन्ने खुलते हैं। उसे वनराज और काव्य की बातें याद आने लगती हैं, सिर्फ इतना ही नहीं, वह उस वक़्त अनुज और माया को भी याद करती है। फिर वह ये सोचकर घबरा जाती है कि जो कुछ भी उसके साथ हुआ, क्या अब वो राही के साथ भी.. उसी दौरान राही वहां पहुँचती है और पूछती है कि मम्मी क्या हुआ? फिर वह, प्रेम और प्रेरणा को एक साथ देखकर स्तब्ध रह जाती है।