जमशेदपुर, छह मार्च (भाषा) जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में इंटर काशी को 1-0 से हराया।
टीम के लिए स्टीवन एजे ने विजयी गोल किया जबकि घरेलू टीम मैच के ज्यादातर हिस्से में 10 खिलाड़ियों के साथ खेली क्योंकि विंसी बरेतो को 19वें मिनट में बाहर कर दिया गया था।
यह जमशेदपुर एफसी की इस सत्र की लगातार चौथी जीत है।
जमशेदपुर का सामना अब 15 मार्च को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से होगा।
भाषा नमिता
नमिता