तोक्यो ओलंपिक से पहले कोरोना महामारी से निपटने के उपाय कड़े करेगा जापान

Ads

तोक्यो ओलंपिक से पहले कोरोना महामारी से निपटने के उपाय कड़े करेगा जापान

  •  
  • Publish Date - April 9, 2021 / 10:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

तोक्यो, नौ अप्रैल ( एपी ) जापान ने शुक्रवार को घोषणा की कि ओलंपिक से पहले कोरोना वायरस के तेजी से फैलाव पर काबू पाने के लिये वह कड़े कदम उठायेगा ।

जापान में टीकाकरण की मुहिम भी धीमी है और अभी तक राजधानी में अधिकांश लोगों को टीके नहीं लगे हैं ।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा द्वारा की गई इस घोषणा के बाद तोक्यो में बार और रेस्त्रां के खुलने के समय में कटौती की जायेगी । इसके साथ ही दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़े दंड का प्रावधान होगा । ये उपाय सोमवार से लागू होकर 11 मई तक प्रभावी होंगे ।

तोक्यो में कोरोना संक्रमण के अधिकांश मामलों का संबंध नाइट लाइफ और बाहर खाने से है हालांकि हाल ही में दफ्तरों, वृद्धाश्रमों और स्कूलों में भी संक्रमण फैला है ।

सुगा ने क्योटो में भी कोरोना से बचाव के कड़े उपाय करने का ऐलान किया जहां हाल ही में मामलों में बढोतरी हुई है । ओसाका, हयोगो और मियागी में भी ये उपाय किये जायेंगे ।

जापान सरकार की वायरस निरोधक उपायों में ढिलाई को लेकर काफी आलोचना की जा रही है । ओसाका में चिकित्सा आपातकाल की घोषणा कर दी गई है जहां अस्पताल नये मरीजों से भर गए हैं । वहीं अगले सप्ताह होने वाली ओलंपिक टॉर्च रिले को भी सड़क से नहीं ले जाया जायेगा ।

जापान में भी तक टीके के दो डोज में से पहला एक प्रतिशत या उससे भी कम आबादी को लगा है । मामलों में बढोतरी से ओलंपिक से जुड़े आयोजन रद्द किये जा सकते हैं ।

जापान में फरवरी के मध्य में चिकित्साकर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ । बुजुर्गों को अगले सप्ताह टीके लगेंगे और जून आखिर तक लगाये जायेंगे । इसके बाद की आबादी को जुलाई तक इंतजार करना होगा यानी 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक से पहले जापान में सभी को टीके नहीं लग सकेंगे ।

एपी

मोना नमिता

नमिता

ताजा खबर