जापान के मासारू और सानो युई ने तलवारबाजी में स्वर्ण पदक जीता, भारत का निराशाजनक प्रदर्शन

Ads

जापान के मासारू और सानो युई ने तलवारबाजी में स्वर्ण पदक जीता, भारत का निराशाजनक प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 10:23 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 10:23 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) जापान के मासारू यामाडा ने शनिवार को यहां सीनियर एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में दबाव में भी संयम बनाए रखते हुए चीनी-ताइपे के रंग ली को हराकर पुरुषों का एपी स्वर्ण पदक जीता।

वहीं मेजबान भारत के लिए यह दिन निराशाजनक रहा। भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।

कजाखस्तान के रुसलान कुर्बानोव और जापान के कोकी कानो को कांस्य पदक मिला।

भारतीयों में जोसेफ बेनेट का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा और वह 22वें स्थान पर रहे, जबकि आरएस शेरजिन राजेंद्रन शांतिन 47वें, एलोशियस कूवक्कल जोशी 54वें और शौर्य अश्विनी 55वें स्थान पर रहे।

यह प्रतियोगिता भारत मंडपम में आयोजित की गई थी।

महिलाओं की सेबर स्पर्धा में जापान की सानो युई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने दक्षिण कोरिया की चोई सेबिन को हराया, जिन्हें रजत पदक मिला।

उज्बेकिस्तान की गुलिस्तान पेरदेबायेवा और चीन की राव जुई ने कांस्य पदक जीता।

भारत की ओलंपियन सी ए भवानी देवी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह 23वें स्थान पर रहीं। श्रेया गुप्ता 26वें, जेफरलिन जानी रेक्सलिन सिमला 32वें और श्रुति जोशी 38वें स्थान पर रहीं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर