झारखंड ने नगालैंड को रणजी ट्रॉफी में पारी के अंतर से हराया

Ads

झारखंड ने नगालैंड को रणजी ट्रॉफी में पारी के अंतर से हराया

  •  
  • Publish Date - November 4, 2025 / 05:45 PM IST,
    Updated On - November 4, 2025 / 05:45 PM IST

रांची, चार नवंबर (भाषा) बायें हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय के कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 13 विकेट की मदद से झारखंड ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में नगालैंड को पारी के अंतर से हराकर बोनस अंक समेत सात अंक हासिल कर लिये ।

रॉय के आठ विकेट की मदद से झारखंड ने नगालैंड को 154 रन पर समेट दिया । इससे पहले झारखंड ने अपनी पारी आठ विकेट पर 510 रन पर घोषित की थी । रॉय ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिये जिसकी मदद से झारखंड ने नगालैंड को 196 रन पर आउट कर दिया ।

नगालैंड के लिये कप्तान रोंगसेन जोनाथन ने दूसरी पारी में 50 रन बनाये लेकिन कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका ।

कटक में एक अन्य मैच में आंध्र ने ओडिशा को एक पारी और 50 रन से हराकर सात अंक हासिल किये । आंध्र के सात विकेट पर 475 रन के जवाब में ओडिशा की टीम पहली पारी में 151 और फॉलोआन खेलते हुए दूसरी पारी में 274 रन पर आउट हो गई ।

वडोदरा में उत्तर प्रदेश और बड़ौदा के बीच मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया ।

कोयंबटूर में तमिलनाडु और विदर्भ के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा । तमिलनाडु के पहली पारी के 291 रन के जवाब में विदर्भ ने 501 रन बनाये थे । तमिलनाडु ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 233 रन बनाये ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर