जील देसाई छत्रपति संभाजीनगर ओपन के सेमीफाइनल में
जील देसाई छत्रपति संभाजीनगर ओपन के सेमीफाइनल में
छत्रपति संभाजीनगर, तीन अप्रैल (भाषा) दूसरी वरीय भारतीय टेनिस खिलाड़ी जील देसाई ने शुक्रवार को यहां छत्रपति संभाजीनगर ओपन महिला आईटीएफ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
जील ने क्वार्टरफाइनल में हमवतन जेनिफर लुईखाम को एक घंटे 13 मिनट में 6-3, 6-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई जिसमें उनका सामना चौथी वरीय रूस की एलिना नेपली से होगा जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त सेनिया लासकुतोवा को 6-2, 6-3 से मात दी।
दूसरे सेमीफाइनल में बोस्निया हर्जेगोविना की टी कोवासेविच की भिड़ंत कजाखस्तान की शीर्ष वरीय झिबेक कुलाम्बाएवा से होगी।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


