जील देसाई ने बिली जीन किंग कप के अपने पदार्पण मुकाबले दर्ज की आसान जीत

जील देसाई ने बिली जीन किंग कप के अपने पदार्पण मुकाबले दर्ज की आसान जीत

जील देसाई ने बिली जीन किंग कप के अपने पदार्पण मुकाबले दर्ज की आसान जीत
Modified Date: April 10, 2026 / 04:35 pm IST
Published Date: April 10, 2026 4:35 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) जील देसाई ने बिली जीन किंग कप के एशिया/ओशिनिया ग्रुप-1 मुकाबले में अपने पदार्पण मैच में शुक्रवार को यहां मंगोलिया की 15 वर्षीय अनु-वजिन गैंटोर को सीधे सेटों में हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

जील ने डीएलटीए परिसर में खेले गए इस मुकाबले में महज 37 मिनट में अपनी प्रतिद्वंद्वी को 6-0, 6-0 से करारी शिकस्त दी।

गैंटोर के अनुभवहीन होने को देखते हुए भारतीय कप्तान विशाल उप्पल ने जील को मौका दिया। टूर्नामेंट में अब तक केवल एक गेम जीत सकी गैंटोर इस स्तर के मुकाबलों के लिए अभी तैयार नहीं दिखीं।

गैर-वरीयता प्राप्त गैंटोर को अभी काफी कुछ सीखना है। मुकाबले के दौरान गैंटोर अपने दम पर शायद ही कोई अंक जीत सकीं। उनके खाते में अंक तभी जुड़ा, जब भारतीय खिलाड़ी से कोई गलती हुई।

मुकाबले के दौरान ऐसा लगा कि गैंटोर ने पहले ही हार मान ली थी। वह सर्विस रिटर्न भी ठीक से नहीं कर सकीं और गेंदें लगातार लाइन से बाहर जाती रहीं, जिससे मुकाबला एकतरफा बन गया।

भारतीय खेमे को हालांकि इससे कोई शिकायत नहीं होगी, क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे मंगोलिया के साथ-साथ शनिवार को कोरिया के खिलाफ भी जीत दर्ज करनी है।

थाईलैंड के खिलाफ मिली हार ने भारत की स्थिति को पहले ही मुश्किल बना दिया है।

छह टीमों के इस ग्रुप में शीर्ष दो टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी, जबकि अंतिम दो टीमों को ग्रुप-2 में खिसकना पड़ेगा।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में