जोएल चियानसे ने हैदराबाद के साथ करार आगे बढ़ाया

Ads

जोएल चियानसे ने हैदराबाद के साथ करार आगे बढ़ाया

  •  
  • Publish Date - July 11, 2022 / 07:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

हैदराबाद, 11 जुलाई (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के फुटबॉल खिलाड़ी जोएल चियानसे ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैम्पियन हैदराबाद एफसी के साथ अपने करार को लगातार तीसरे सत्र में आगे बढ़ाया है। क्लब ने सोमवार को यह घोषणा की।

क्लब से 2020 में जुड़ने वाले चियानसे नये करार के बाद 2022-23 सत्र तक टीम के साथ रहेंगे।

क्लब से जारी विज्ञप्ति में इस 32 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘हमने एक साथ सफलता का स्वाद चखा है और अब यह देखना एक रोमांचक चुनौती है कि क्या हम इसे फिर से दोहरा सकते हैं।’’

उन्होंने टीम के लिए 31 मैचों में सात गोल किये हैं और चार गोल करने में साथी खिलाड़ी की मदद की।

एपी आनन्द मोना

मोना