जूलियन मेथेरेल होंगे एमसीसी के नये अध्यक्ष जूलियन मेथेरेल होंगे एमसीसी के अगले अध्यक्ष

जूलियन मेथेरेल होंगे एमसीसी के नये अध्यक्ष जूलियन मेथेरेल होंगे एमसीसी के अगले अध्यक्ष

जूलियन मेथेरेल होंगे एमसीसी के नये अध्यक्ष
जूलियन मेथेरेल होंगे एमसीसी के अगले अध्यक्ष
Modified Date: May 7, 2026 / 12:25 pm IST
Published Date: May 7, 2026 12:25 pm IST

लंदन, सात मई (भाषा) द हंड्रेड फ्रेंचाइजी लंदन स्पिरिट के अध्यक्ष जूलियन मेथेरेल इस साल अक्टूबर से तीन साल के लिये मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अगले अध्यक्ष होंगे जो इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज एड स्मिथ की जगह लेंगे ।

मेथेरेल पिछले 40 साल से एमसीसी के सदस्य हैं और 2025 एजीएम में सदस्यों से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी समिति का हिस्सा बने । स्मिथ ने नये अध्यक्ष के तौर पर उनका नामांकन किया ।

1787 में स्थापित एमसीसी प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का मालिक है और खेल को नियंत्रित करने वाले नियमों का संरक्षक है।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में