विश्व कप 2030 के लिये मैक्सिको फुटबॉल टीम के कोच बने मारकेज

Ads

विश्व कप 2030 के लिये मैक्सिको फुटबॉल टीम के कोच बने मारकेज

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 11:07 AM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 11:07 AM IST

मैक्सिको सिटी, नौ जुलाई (एपी) रफेल मारकेज को विश्व कप 2030 के लिये मैक्सिको फुटबॉल टीम का कोच बनाया गया है ।

मैक्सिको फुटबॉल महासंघ ने बुधवार को इसकी घोषणा की कि बार्सीलोना के पूर्व स्टार जेवियर एगिरे की जगह मुख्य कोच बनेंगे ।

अगस्त 2024 से मारकेज टीम में एगिरे के सहायक थे । मैक्सिको की टीम इंग्लैंड से अंतिम 16 के दौर में हारकर विश्व कप से बाहर हो गई थी । एगिरे ने बतौर खिलाड़ी पांच विश्व कप खेले, 1999 कांफेडरेशन कप जीता और 2003 तथा 2011 में गोल्ड कप खिताब भी अपने नाम किये ।

मैक्सिको की टीम को अभी कोई मैच नहीं खेलना है लिहाजा मारकेज का पदार्पण सितंबर अक्टूबर में फीफा की अंतरराष्ट्रीय विंडो के दौरान होगा ।

एपी मोना

मोना