लंदन, नौ जुलाई (एपी) विश्व रैंकिंग में 114वें स्थान पर काबिज ब्रिटेन के वाइल्ड कार्डधारी आर्थर फेरी ने विम्बलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है ।
23 वर्ष के फेरी ने नौवीं वरीयता प्राप्त फ्लावियो कोबोली को 6 . 4, 7 . 6, 6 . 0 से हराया । यह मुकाबला देखने के लिये रॉयल बॉक्स में ब्रिटेन की महारानी कैमिला भी मौजूद थी ।
इससे पहले पुरूष एकल वर्ग में वाइल्ड कार्ड के जरिये सेमीफाइनल तक पहुंचने का कमाल गोरान इवानीसेविच ने 2001 में किया था ।
पहला सेट जीतने के बाद दर्शकों ने खड़े होकर फेरी का अभिवादन किया । उन्होंने टाइब्रेकर में दूसरा सेट जीता और तीसरे सेट में एकतरफा जीत दर्ज की ।
दूसरे कोर्ट पर अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टेलर फ्रिट्ज को 6 . 4, 6 . 4, 6 . 2 से हराया और अब वह फेरी से सेमीफाइनल में खेलेंगे ।
महिला वर्ग में मार्ता कोस्तियुक ने जैसमीन पाओलिनी को 6 . 3, 6 . 2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई । अब वह लिंडा नोस्कोवा से खेलेंगी जिन्होंने एलिसे मर्टेंस को 6 . 3, 7 . 5 से हराया । दूसरे सेमीफाइनल में कोको गाफ का सामना कैरोलिना मुचोवा से होगा ।
एपी
मोना
मोना