जस्टिना ने तुमकुरु ओपन आईटीएफ का एकल खिताब जीता

जस्टिना ने तुमकुरु ओपन आईटीएफ का एकल खिताब जीता

जस्टिना ने तुमकुरु ओपन आईटीएफ का एकल खिताब जीता
Modified Date: May 10, 2026 / 02:04 pm IST
Published Date: May 10, 2026 2:04 pm IST

तुमकुरु (कर्नाटक), 10 मई (भाषा) शीर्ष वरीयता प्राप्त जस्टिना मिकुल्सकाइट ने रविवार को यहां आईटीएफ डब्ल्यू35 तुमकुरु ओपन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग का खिताब जीता जब दूसरी वरीयता प्राप्त जुजाना पावलिकोवस्का को चोट के कारण मैच से हटना पड़ा।

कंधे की चोट के कारण शनिवार को युगल फाइनल से हटने वाली जुजाना ने तकलीफ में होने के बावजूद खिताबी मुकाबले के लिए तुमकुरु जिला टेनिस संघ स्टेडियम के कोर्ट पर उतरकर जबरदस्त हिम्मत दिखाई।

हालांकि पहले गेम के बाद पोलैंड की खिलाड़ी मैच जारी नहीं रख सकीं जिससे जस्टिना ने जीत दर्ज की।

इससे दर्शकों को निराशा हाथ लगी जो शीर्ष दो वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के बीच रोमांचक फाइनल की उम्मीद में आए थे।

यह जस्टिना का आठवां आईटीएफ एकल खिताब था है। ट्रॉफी के साथ लिथुआनिया की इस खिलाड़ी को विजेता के तौर पर 4,860 डॉलर और 35 डब्ल्यूटीए रैंकिंग अंक भी मिले। जुजाना को उपविजेता रहने के लिए 2,637 डॉलर और 23 डब्ल्यूटीए अंक मिले।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में