गुइयांग (चीन), 21 जून (भाषा) ज्योति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां विश्व मुक्केबाजी कप दो में 48 किग्रा के फाइनल में उज्बेकिस्तान की फर्जोना फोजिलोवा को हराकर भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता।
ज्योति ने विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील की मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता फोजिलोवा को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया।
फाइनल में शानदार प्रदर्शन के साथ भारत ने तीन रजत पदक और जीते। 48 किग्रा वर्ग में दुनिया की नंबर एक मीनाक्षी (51 किग्रा) को फाइनल में चीन की वू यू से 0-5 से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
प्राची (57 किग्रा) ने भी रजत पदक जीता। टूर्नामेंट में शानदार सफर के बाद भी वह अपने खिताबी मुकाबले में उज्बेकिस्तान की निगिना उक्तामोवा से 0-5 से हार गईं।
पुरुषों की वर्ग में दीपक (70 किग्रा) ने फाइनल में कजाखस्तान के अबलाइखान ज़ुसुपोव से 0-5 से हारने के बाद रजत पदक जीता।
इससे पहले भारत ने जुगनू (85 किग्रा) और निखिल (55 किग्रा) के जरिए दो कांस्य पदक पक्के कर लिए थे जिससे देश के कुल पदकों की संख्या छह (एक स्वर्ण, तीन रजत, दो कांस्य) हो गई।
भाषा नमिता
नमिता