कोरिया में कपूर और चौरसिया संयुक्त 12वें स्थान पर

कोरिया में कपूर और चौरसिया संयुक्त 12वें स्थान पर

कोरिया में कपूर और चौरसिया संयुक्त 12वें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: August 18, 2022 8:45 pm IST

जेजू आईलैंड ( कोरिया), 18 अगस्त ( भाषा ) भारत के शिव कपूर और एसएसपी चौरसिया ने शानदार शुरूआत करते हुए चौथे अंतरराष्ट्रीय सीरिज गोल्फ टूर्नामेंट में तीन अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त 12वां स्थान हासिल कर लिया ।

ज्योति रंधावा समेत भारत के चार खिलाड़ी एक अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त 39वें स्थान पर हैं । रंधावा के अलावा इनमें वीर अहलावत, राशिद खान और विराज मडप्पा शामिल हैं ।

भारत के हनी बैसोया संयुक्त 71वें स्थान पर हैं । गगनजीत भुल्लर, अजितेष संधू और एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त 89वें स्थान पर हैं ।

थाईलैंड के पावित तंगकामोप्रासर्त आठ अंडर 63 के स्कोर के साथ शीर्ष पर है ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में