करिश्मा की हैट्रिक, किकस्टार्ट एफसी ने ईस्ट बंगाल को 3-1 से हराया

करिश्मा की हैट्रिक, किकस्टार्ट एफसी ने ईस्ट बंगाल को 3-1 से हराया

करिश्मा की हैट्रिक, किकस्टार्ट एफसी ने ईस्ट बंगाल को 3-1 से हराया
Modified Date: December 16, 2023 / 08:22 pm IST
Published Date: December 16, 2023 8:22 pm IST

बेंगलुरु, 16 दिसंबर (भाषा) करिश्मा शिरवोईकर ने इस इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) फुटबॉल सत्र की पहली हैट्रिक लगायी जिसकी बदौलत किकस्टार्ट एफसी ने शनिवार को यहां ईस्ट बंगाल को 3-1 से हरा दिया।

करिश्मा ने 40वें, 69वें और 90वें मिनट में गोल दागे।

सुलांजना राउल ने ईस्ट बंगाल के लिए 86वें मिनट में गोल किया।

इस जीत से पिछले साल फाइनल में पहुंची किकस्टार्ट एफसी दो दौर के बाद छह अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गयी है।

ईस्ट बंगाल ने पहले मैच में स्पोर्ट्स ओडिशा को हराया था।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में