बेंगलुरू, 15 मई (भाषा) बेंगलुरु के कृष त्यागी का कर्नाटक ओपन एटीपी चैलेंजर में पुरुषों की एकल स्पर्धा में प्रेरणादायक सफर सेमीफाइनल में शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के फिलिप सेकुलिक से हारकर खत्म हो गया।
सेकुलिक का सामना अब शीर्ष वरीय अमेरिकी खिलाड़ी कीगन स्मिथ से होगा जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में बेलारूस के इल्या इवाश्का को हराया था।
वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले 19 वर्षीय कृष पर सबकी नजरें लगी थीं, लेकिन वह अनुभवी चौथे वरीय सेकुलिक से 0-6, 2-6 से हार गए।
स्मिथ ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इल्या इवाश्का को 6-4, 6-4 से हराया।
युगल में भारत की चुनौती अब सिर्फ एक जोड़ी तक सिमट गई है क्योंकि निकी पूनाचा और साकेत माइनेनी ने एस डी प्रज्वल देव और नितिन कुमार सिन्हा की शीर्ष वरीय जोड़ी को 7-5, 6-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
आदिल कल्याणपुर और मुकुंद शशिकुमार ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन पेट्र बार बिरयुकोव और ग्रिगोरिय लोमाकिन से हार गए।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द