आरिव और राजदीप लड़कों के अंडर13 वर्ग के सेमीफाइनल में

Ads

आरिव और राजदीप लड़कों के अंडर13 वर्ग के सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 04:27 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 04:27 PM IST

कानपुर, 18 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के आरिव दत्ता और राजदीप बिस्वास ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को यहां यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लड़कों के अंडर-13 वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आरिव ने तमिलनाडु के एच. तनिष को 11-6, 15-13, 11-7 से जबकि राजदीप ने महाराष्ट्र के अधिराज चौहान को 11-4, 11-6, 13-11 से हराया।

लड़कों के क्वार्टरफाइनल में सबसे रोमांचक मुकाबला दिल्ली के अरुणिम अग्रवाल और पश्चिम बंगाल के देबांशु चक्रवर्ती के बीच देखने को मिला। अरुणिम ने पांच गेम तक चले इस मैच में 5-11, 13-11, 11-3, 9-11, 11-9 से जीत हासिल की।

क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मैच में पश्चिम बंगाल के जेम महलानाबिश ने पीएसपीबीए के रेयान बोरठाकुर को 11-7, 11-6, 10-12, 11-8 से हराया।

लड़कियों के अंडर13 वर्ग में असम की दिविजा पॉल ने उत्तर प्रदेश की पहल गुप्ता के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की। महाराष्ट्र की महिका सुस्विरकर ने अपने ही राज्य की केशिका पुरकर को 8-11, 11-4, 7-11, 11-6, 11-8 से पराजित किया।

असम की ईशानी गोगोई ने पश्चिम बंगाल की आराध्या डे सरकार को 3-0 से जबकि दिल्ली की ख्याति पांडे ने उत्तर प्रदेश की अनीशिका गुप्ता को इसी अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर