कार्तिक ने 10,000 मीटर में रजत, गुलवीर ने कांसा जीता
कार्तिक ने 10,000 मीटर में रजत, गुलवीर ने कांसा जीता
हांगझोउ, 30 सितंबर (भाषा) भारत के लंबी रेस के एथलीट कार्तिक कुमार और गुलवीर सिंह ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष 10,000 मीटर रेस स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।
कार्तिक ने 28:15.38 सेकेंड के समय से रजत और गुलवीर ने 28:17.21 सेकेंड के समय से कांस्य पदक जीता।
दोनों भारतीय अंतिम 100 मीटर में पदक की दौड़ में शामिल हुए जब तीन साथी प्रतिस्पर्धी टकराकर एक दूसरे के ऊपर गिर गये।
बहरीन के र्बिहानू येमाताव ने 28:13.62 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


