केरल ब्लास्टर्स ने दूसरे हाफ में शानदार खेल से चेन्नइयिन एफसी को 3-0 से हराया

केरल ब्लास्टर्स ने दूसरे हाफ में शानदार खेल से चेन्नइयिन एफसी को 3-0 से हराया

केरल ब्लास्टर्स ने दूसरे हाफ में शानदार खेल से चेन्नइयिन एफसी को 3-0 से हराया
Modified Date: November 24, 2024 / 10:14 pm IST
Published Date: November 24, 2024 10:14 pm IST

कोच्चि, 24 नवंबर (भाषा) केरल ब्लास्टर्स एफसी ने  इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच के दूसरे हाफ में रविवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नइयिन एफसी को 3-0 से हराया।

  केरल की टीम के लिए जीसस जिमेनेज ( 56वें), नोहा सदौई ( 70वें) और राहुल केपी (90+2वें मिनट) ने गोल किये।

नोहा सदौई को एक गोल करने और एक में सहायता प्रदान करने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

केरल ब्लास्टर्स एफसी नौ मैचों में तीन जीत, दो ड्रा और चार हार से 11 अंक लेकर तालिका में 10वें से आठवें स्थान पर आ गई है जबकि चेन्नई की टीम नौ मैचों में तीन जीत, तीन ड्रा और तीन हार से 12 अंक के साथ तालिका में चौथे से छठे स्थान पर लुढ़क गयी।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में