ओडिशा को हराकर शीर्ष पर पहुंचा केरला ब्लास्टर्स

Ads

ओडिशा को हराकर शीर्ष पर पहुंचा केरला ब्लास्टर्स

  •  
  • Publish Date - January 12, 2022 / 10:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

वास्को, 12 जनवरी ( भाषा ) एफसी ओडिशा को 2 . 0 से हराने के बाद केरला ब्लास्टर्स एफसी इंडियन सुपर लीग फुटबॉल की अंकतालिका में बुधवार को शीर्ष पर पहुंच गई ।

केरल की टीम के लिये निशु कुमार ने 28वें और हरमनजोत खाबरा ने 40वें मिनट में गोल दागे ।

केरला ब्लास्टर्स के अब 11 मैचों में 20 अंक है जबकि ओडिशा 10 मैचों में 13 अंक लेकर आठवें स्थान पर है ।

भाषा मोना नमिता

नमिता