केरला ब्लास्टर्स एफसी ने गोवा के फुटबॉलर अनिल गांवकर से करार किया

Ads

केरला ब्लास्टर्स एफसी ने गोवा के फुटबॉलर अनिल गांवकर से करार किया

  •  
  • Publish Date - June 11, 2021 / 01:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

पणजी, 11 जून (भाषा) वास्को एससी के खिलाड़ी अनिल गांवकर ने केरला ब्लास्टर्स एफसी के साथ दो साल का अनुबंध किया है और वह जल्द ही सत्र पूर्व मैचों के लिये इंडियन सुपर लीग टीम के साथ जुड़ जायेंगे।

गोवा प्रीमियर लीग में वास्को एससी के लिये शानदार प्रदर्शन से सुर्खियों में आने वाले गांवकर ने कहा, ‘‘जब मेरे कोच मिकी फर्नांडिज ने मुझे सूचना दी कि केरला ब्लास्टर्स एफसी मुझसे आगामी इंडियन सुपर लीग सत्र के लिये करार करना चाहते हैं तो मैं खुश होने के साथ हैरान था। ’’

पिछले चार साल से वास्को एफसी के लिये खेलने वाले गांवकर ने कहा कि उनका सपना सच हो गया क्योंकि वह हमेशा ही इस लोकप्रिय लीग में खेलना चाहते थे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द