किशन का अर्धशतक, भारत के पांच विकेट पर 113 रन

किशन का अर्धशतक, भारत के पांच विकेट पर 113 रन

किशन का अर्धशतक,  भारत के पांच विकेट पर 113 रन
Modified Date: July 29, 2023 / 09:36 pm IST
Published Date: July 29, 2023 9:36 pm IST

बारबडोस, 29 जुलाई (भाषा) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने शनिवार को यहां दूसरे वनडे में बारिश के कारण खेल रूकने तक अपनी शार्ट गेंद डालने की रणनीति से भारत के 24.1 ओवर में 113 रन तक पांच विकेट झटक लिये।

भारतीय टीम अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य बल्लेबाज विराट कोहली के बिना खेल रही है।

सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने इस श्रृंखला का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 55 गेंद में इतने ही रन बनाये और शुभमन गिल (34 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े।

लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने अगले 6.2 ओवर में 23 रन पर पांच विकेट गंवा दिये।

संजू सैमसन (19 गेंद में नौ रन) और अक्षर पटेल (एक रन) ने सुनहरा मौका गंवा दिया जबकि कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पंड्या (07) भी वेस्टइंडीज गेंदबाजों के झांसे में आ गये।

रोमारियो शेपर्ड (17 रन देकर दो विकेट) और जेडन सील्स (21 रन देकर एक विकेट) ने प्रभावित किया और बाउंसर का बखूबी इस्तेमाल किया। लेग स्पिनर यानिक कारिया और बायें हाथ के स्पिनर गुडोकश मोती को भी एक एक विकेट मिला।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में