केकेआर ने चोटिल मथीशा पथिराना की जगह लुवनित सिसोदिया को चुना

Ads

केकेआर ने चोटिल मथीशा पथिराना की जगह लुवनित सिसोदिया को चुना

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 04:49 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 04:49 PM IST

कोलकाता, 24 मई (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मथीशा पथिराना की जगह लुवनित सिसोदिया को चुना है क्योंकि श्रीलंका के तेज गेंदबाज हैम्रस्ट्रिंग चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।

विकेटकीपर-बल्लेबाज सिसोदिया इससे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं।

घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले सिसोदिया ने 15 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 124 रन बनाए हैं। वह 30 लाख रुपये में केकेआर से जुड़ेंगे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर