कोलकाता नाइट राइडर्स ने बनाये पांच विकेट पर 163 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बनाये पांच विकेट पर 163 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बनाये पांच विकेट पर 163 रन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: October 18, 2020 12:01 pm IST

अबुधाबी, 18 अक्टूबर (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट पर 163 रन बनाये।

कोलकाता की टीम के लिये शुभमन गिल 36 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि कप्तान इयोन मोर्गन ने 34 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 29 रन का योगदान दिया।

हैदराबाद के टी नटराजन ने दो विकेट झटके जबकि विजय शंकर, बासिल थम्पी और राशिद खान को एक एक विकेट मिला।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में