कुमार मोहित, चंद्रमोहन को वियतनाम में स्वर्ण पदक

कुमार मोहित, चंद्रमोहन को वियतनाम में स्वर्ण पदक

कुमार मोहित, चंद्रमोहन को वियतनाम में स्वर्ण पदक
Modified Date: May 26, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: May 26, 2026 8:34 pm IST

डा नैंग (वियतनाम), 26 मई (भाषा) भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवानों ने मंगलवार को यहां अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए प्रतियोगिता के चौथे दिन देश के पदकों की संख्या में चार और पदक जोड़ दिए।

कुमार मोहित और चंद्रमोहन ने अपने-अपने भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीता जबकि दीपक ने 61 किग्रा वर्ग में रजत और दीपक नाम के एक अन्य भारतीय पहलवान ने भी 74 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

इन नतीजों के साथ भारत के फ्रीस्टाइल पदकों की संख्या छह हो गई है। इससे पहले अक्षय टी धेरे (57 किग्रा) और विक्की (97 किग्रा) दोनों ने स्वर्ण पदक हासिल किए थे।

मोहित 65 किग्रा वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले के दौरान पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे। उन्होंने किर्गिस्तान के ओस्कॉनबाई ए अब्दिसामातोव पर 12-4 की आसान जीत दर्ज करते हुए पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

चंद्रमोहन ने कजाखस्तान के येरखान आबिल के खिलाफ 7-6 की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए 79 किग्रा वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

दीपक ने 61 किग्रा वर्ग के फाइनल में कजाखस्तान के नूरदानत ऐतानोव के खिलाफ 4-4 से कड़ा मुकाबला खेला लेकिन अंततः उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत ने 74 किग्रा वर्ग में भी कांस्य पदक हासिल किया जब दीपक ने तुर्कमेनिस्तान के वतन अन्नाइराजोव पर 10-0 की एकतरफा जीत दर्ज की।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में