पैर की चोट के कारण किर्गियोस फ्रेंच ओपन से हटे

पैर की चोट के कारण किर्गियोस फ्रेंच ओपन से हटे

पैर की चोट के कारण किर्गियोस फ्रेंच ओपन से हटे
Modified Date: May 18, 2023 / 02:48 pm IST
Published Date: May 18, 2023 2:48 pm IST

कैनबरा, 18 मई (एपी) निक किर्गियोस ने पैर की चोट के कारण फ्रेंच ओपन से नाम वापिस ले लिया । उन्हें यह चोट तब लगी थी जब एक व्यक्ति ने बंदूक की नोंक पर कथित तौर पर उनकी मां को धमकाया और उनकी कार चुरा ली।

‘कैनबरा टाइम्स’ ने कहा कि इस घटना के दौरान अपने परिवार को बचाते हुए किर्गियोस को पैर में चोट लगी ।

चोट के कारण वह डेनमार्क में होल्गर रूने के खिलाफ नुमाइशी मैच भी नहीं खेल सके और फ्रेंच ओपन से भी नाम वापिस लेना पड़ा ।

किर्गियोस ने अक्टूबर के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। उन्होंने सर्जरी के कारण आस्ट्रेलियाई ओपन से भी नाम वापिस ले लिया था ।

एपी मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में