लाहिड़ी संयुक्त 62वें स्थान पर

Ads

लाहिड़ी संयुक्त 62वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - January 29, 2022 / 12:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

सान डिएगो, 29 जनवरी ( भाषा ) भारत के अनिर्बान लाहिड़ी फार्मर्स इंश्योरेंस ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद इवन पार 72 का स्कोर करके संयुक्त 62वें स्थान पर बने हुए हैं ।

लाहिड़ी इससे पहले भी 62वें स्थान पर ही थे । उन्होंने तीसरे दौर में अच्छी शुरूआत की लेकिन आखिरी पांच होल पर तीन बोगी करने के बाद अपनी स्थिति में सुधार नहीं कर सके ।

विल जालाटोरिस और दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फर जैसन डे बढत बनाये हुए हैं ।

भाषा

मोना

मोना