लाहिड़ी एक शॉट से कट में प्रवेश से चूके

लाहिड़ी एक शॉट से कट में प्रवेश से चूके

लाहिड़ी एक शॉट से कट में प्रवेश से चूके
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: March 20, 2021 7:45 am IST

पाम बीच, 20 मार्च ( भाषा ) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने 16वें और 18वें होल पर बर्डी लगाये लेकिन होंडा क्लासिक टूर्नामेंट में कट में प्रवेश करने से एक शॉट से चूक गए ।

पहले दौर में दो ओवर 72 का स्कोर करने वाले लाहिड़ी ने दूसरे दौर में इवन पार 70 का स्कोर किया ।

उनका कुल स्कोर एक ओवर 141 रहा और वह कट में प्रवेश करने से एक शॉट से चूक गए ।

आरोन वाइज लगातार दूसरी बार छह अंडर 64 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे । ब्रेंडन हागी और मैट जोंस संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में